फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh resonates with 'Har Ghar Tiranga'; Chief Secretary calls for making the campaign a mass movement.

Chandigarh News: हर घर तिरंगा से गूंजा चंडीगढ़, मुख्य सचिव ने कहा अभियान को बनाएं जन आंदोलन

Tue, 11 Aug 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh resonates with 'Har Ghar Tiranga'; Chief Secretary calls for making the campaign a mass movement.
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बनाने के लिए हर घर तिरंगा-वंदे मातरम् के 150 वर्ष अभियान के तहत सोमवार को सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूटी प्रशासन के संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शहरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग हर क्षेत्र में आगे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि हर घर तिरंगा अभियान में भी शहर मिसाल कायम करेगा। उन्होंने नागरिकों, सरकारी विभागों और सामाजिक संगठनों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह की ओर से अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद वी आर वन संस्था के कलाकारों ने तिरंगा और देशभक्ति की थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्था विशेष रूप से सक्षम कलाकारों और पेशेवर व्हीलचेयर शास्त्रीय नर्तकों को मंच उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों और अतिथियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से अधिक देशों में दे चुके प्रस्तुति
डब्ल्यूएएओ की टीम अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, रूस, सिंगापुर, दुबई, कुवैत और इटली समेत 15 से अधिक देशों में प्रस्तुतियां दे चुकी है। संस्था के कलाकारों ने डांस इंडिया डांस, सत्यमेव जयते और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे मंचों पर भी प्रतिभा दिखाई है। संस्था को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्य सचिव के नेतृत्व में कॉलेज विद्यार्थियों ने तिरंगा मार्च निकाला। मार्च में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया।

17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम
मुख्य सचिव ने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक शहर में तिरंगा रैलियां, वॉकाथॉन, बाइक और कार रैली, सेल्फी बूथ, रंगोली व तिरंगा राखी कार्यशालाएं, तिरंगा मेला, प्रश्नोत्तरी, पत्र लेखन, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, कॉलेजों और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed