{"_id":"6a7b077deb5c04a46a0d8f55","slug":"cm-bhagwant-mann-met-the-army-chief-stressed-on-strengthening-the-anti-drone-system-in-punjab-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"CM Bhagwant Mann: सेना प्रमुख से मिले, पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Bhagwant Mann: सेना प्रमुख से मिले, पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम मजबूत करने पर जोर
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 11 Aug 2026 04:59 PM IST
Link Copied
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार देश की सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग स्थापित करेगी।चंडीगढ़ में थल सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) जनरल धीरज सेठ के साथ हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब से संबंधित सैन्य मामलों पर चर्चा की। इस दौरान सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिये साझा किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा- बैठक के दौरान देश की सुरक्षा और पंजाब से संबंधित सैन्य मामलों पर सार्थक चर्चा की। पंजाब सरकार देश की रक्षा करने वाले हमारे बहादुर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इंकलाब जिंदाबाद। मान ने कहा, पंजाबी हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अग्रणी रहे हैं। राज्य सरकार सशस्त्र बलों में पंजाबियों की भर्ती बढ़ाने के लिए पहले से ही अथक प्रयास कर रही है। 'माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स' और 'महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट' के साथ-साथ सी-पाइट केंद्रों का नेटवर्क इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।