{"_id":"5e7cc8af8ebc3e77a45baa93","slug":"coronavirus-punjab-news-in-hindi-sunny-deol-releases-50-lakh-rupees-fund-for-his-constituency-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सनी देओल ने अपने संसदीय क्षेत्र को दिए 50 लाख, कहा- किसी चीज की जरूरत हो तो हमें बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सनी देओल ने अपने संसदीय क्षेत्र को दिए 50 लाख, कहा- किसी चीज की जरूरत हो तो हमें बताएं
Fri, 27 Mar 2020 09:40 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांसद सनी देओल।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से निपटने के लिए सांसद सनी देओल ने पठानकोट और गुरदासपुर को 25-25 लाख की सहायता दी है। सनी देओल ने डीसी गुरदासपुर को भेजे पत्र में कहा कि सांसद निधि से उक्त सहायता राशि पठानकोट और गुरदासपुर सिविल सर्जन को दे दी जाए। उक्त पैसों से संसदीय हलके के लोगों को सेहत सुविधाएं और उपकरण मुहैया करवाए जाएं। इसके अतिरिक्त अगर किसी चीज की जरूरत हो तो उन्हें सूचित कर दिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष में वेतन और पेंशन देंगे भाजपा के मौजूदा और पूर्व विधायक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सीएम अमरिंदर सिंह को पत्र जारी कर सूचित किया कि भाजपा के समस्त मौजूदा विधायक अपने एक महीने का वेतन और पूर्व विधायक अपने एक महीने की पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। इसके अतिरिक्त जरूरत पड़ी तो हर संभव सहायता देने के लिए प्रदेश भाजपा प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
हर कार्यकर्ता से सीएम राहत कोष में यथासंभव सहायता राशि देने की अपील भी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह से बात हुई है। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के जिला प्रशासनों को सूचित कर दिया गया है कि अगर जरूरत पड़े तो भाजपा नेताओं की मदद ली जाए।
विज्ञापन
जिला और मंडल स्तर पर टीमों का गठन
अश्वनी शर्मा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रहे युद्ध में प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए भाजपा ने हर जिला और मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया है। कोरोना के खिलाफ प्रदेश में कर्फ्यू लगाकर जनता के हित में बढ़िया काम किया है।