{"_id":"5e0f9e008ebc3e87fa54ecc9","slug":"cultarl-chandigarh-news-pkl3619864131","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2020 में छाएगी बहार, बदल जाएगी फैशन की 'चाल', जानिए अब क्या नया आएगा ट्रेंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल 2020 में छाएगी बहार, बदल जाएगी फैशन की 'चाल', जानिए अब क्या नया आएगा ट्रेंड में
Sat, 04 Jan 2020 04:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रिटेंड फ्लेयर प्लाजो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 आ गया है तो फैशन भी एकदम ‘झकास’ ही होगा। जी हां! नए साल पर सिटी ब्यूटीफुल में फैशन के नया ट्रेंड चलने वाला है। फैशन के दीवानों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे। फैशन का नया ट्रेंड सेलिब्रेटी से लेकर शादी ब्याह और पार्टी में दिखाई देगा। ऐसा अब होने वाला है। इसकी वजह है ट्राइसिटी के दुकानदारों ने नए सीजन के लिए जो ऑर्डर दिए हैं वह एकदम चेंज हैं। इसमें बड़े प्रिंट्स, क्रोशिया के साथ की ब्लॉक प्रिटिंग भी शामिल हैं।
बड़े प्रिंट्स में आएगा शानदार लुक
चाहे पोल्का डॉट्स हो या फ्लोरल प्रिंट्स.. साल 2020 में आपको सभी का बड़ा वर्जन दिखेगा। अगर आप कुछ खरीदने का प्लान कर रही हो तो बड़े प्रिंट्स में इन्वेस्ट करें, क्योंकि अब रेडीमेड के बाजार में ऐसा फैशन ही आने वाला है।
हॉट पैंट्स
साल 2019 फुल लेंथ पैंट्स और ट्राउजर्स में गुजरा है, लेकिन वेस्टर्न वेयर में एक बार फिर हॉट पैंट्स दिखने वाली हैं। 2020 में आपको अलग अलग डिजाइनर शॉर्ट्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
पफी स्लीव्स
साल 2018 और 2019 स्लीव्स के मामले में काफी प्रयोगात्मक रहा है। वर्ष 2020 में भी आपको सिंपल नहीं बल्कि पफ स्लीव्स ज्यादा दिखेंगी। यह फैशन एकदम नया होगा।
सीक्वन साड़ियां
यह साल साड़ियों के लिए खास होगा। इसमें नामचीन फैशन डिजाइनर्स की सीक्वन साड़ियां आपको दिखाई देंगी। सीक्वन साड़ियां खासतौर से सेलिब्रेटी पहनती हैं, पर यह अब आम आदमी तक पहुंचेगी।
क्रोशिया
2020 की गर्मियों में भी आपको क्रोशिया, टॉप, स्कर्ट, ड्रेसेज का फैशन दिखाई देगा। इसके नए डिजाइन आपको जल्द ही मार्केट में दिखाई देंगे। खासकर यूथ पर यह फबेगा।
ऐसे तय होती हैं नई डिजाइन
फैशन डिजाइनर बलजीत कौर ने बताया कि समर हो या विंटर फैशन का नया ट्रेंड छह माह पहले ही तय हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नामी ब्रांड रिटेल और होलसेल में सर्वे करते हैं। इसके साथ ही हरेक ब्रांड ने अपनी रिसर्च टीम रखी है जो सालभर फैशन पर रिसर्च करती रहती है। इससे ही नई डिजाइन और नया फैशन ट्रेंड सेट हो जाता है।
ब्वॉयज के लिए खास डिजाइन
चंडीगढ़ के बिजनेसमैन करन अरोड़ा ने बताया कि नए सीजन के लिए जो डिजाइन आ रही हैं वह एकदम बदली हुई हैं। इसमें गर्ल्स के लिए स्पेशल स्टाइल हैं और ब्वॉयज के लिए एकदम नई डिजाइन। उन्होंने कहा कि कपड़ों के बड़े विक्रेता पहले सैंपल तैयार करते हैं और उसके बाद उसके लिए रिटेल में जाते हैं। रिटेल में जिन डिजाइन का ऑर्डर मिलता है उसको ही बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस करते हैं।