फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Explained investment

Chandigarh News: एसआईपी से म्यूचुअल फंड तक समझाए कर्मचारियों को निवेश के तरीके

Tue, 11 Aug 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Explained investment

विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय योजना और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को निगम कार्यालय में क्षेत्रीय निवेशक सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में सेबी और सीडीएसएल के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को शेयर बाजार, एसआईपी, आईपीओ, म्यूचुअल फंड, ऋण और महंगाई समेत व्यक्तिगत वित्त से जुड़े विषयों की जानकारी दी।
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी आय, भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखकर निवेश की रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि म्यूचुअल फंड निवेश का विकल्प हो सकता है, लेकिन इसका चयन वित्तीय लक्ष्य, जोखिम क्षमता और निवेश अवधि के आधार पर सावधानी से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी वित्तीय उत्पाद में निवेश से पहले उसके जोखिम, संभावित लाभ, अवधि और अपनी आर्थिक जरूरत को समझना जरूरी है। कर्मचारियों से निवेश से पहले विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने की अपील की गई। सेमिनार में सवाल-जवाब सत्र भी हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने बचत और निवेश से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उनके जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed