{"_id":"602ff164cab59209604a58eb","slug":"groom-and-bride-farewell-by-helicopter-in-bhiwani-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में इस पिता ने पेश की मिसाल, गोद ली बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, देखते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में इस पिता ने पेश की मिसाल, गोद ली बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, देखते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेटी को पिता ने हेलीकॉप्टर में किया विदा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
हरियाणा के भिवानी जिले के कैरू खंड के गांव पोहकरवास निवासी हरबंश शर्मा ने अपनी गोद ली हुई बेटी की शादी की डोली की रस्म हेलीकॉप्टर से पूरी कर मिसाल कायम की है।
Trending Videos
2 of 5
हरियाणा में पिता ने पेश की मिसाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरबंश शर्मा के कोई बेटी नहीं थी। उसने अपने भाई हरबिलाश शर्मा की बेटी स्नेहा को गोद लिया और लालन-पालन कर पढ़ाया-लिखाया। बेटी के विवाह योग्य होने पर कतवार गांव में रिश्ता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तय समय पर दूल्हा बरात लेकर पोहकरवास पहुंचा। पिता हरबंस शर्मा ने अपनी गोद ली बेटी की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर को बुक किया। दुल्हा-दुल्हन जब हेलीकॉप्टर से विदा हुए तो बड़ी संख्या में लोग उन्हे देखने पहुंचे।
4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी स्नेहा बोलीं - पापा ने जता दिया कि बेटी से बढ़कर कुछ नहीं
दुल्हन स्नेहा ने बताया कि मेरा सपना आज पापा हरबंश शर्मा ने पूरा कर दिखाया है। बेटी की विदाई हर पिता का एक सपना होती है। ऐसे हेलीकॉप्टर में विदाई कर मेरे पापा ने जता दिया कि बेटी से बढ़कर बाप के लिए और कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरबंश शर्मा ने बेटी की विदाई पर कहा कि आज मन खुश है। स्नेहा को जब गोद लिया था तब सोचा था कि बेटी की विदाई भव्य तरीके से करूंगा। आज हेलीकॉप्टर से बेटी और दामाद को विदा कर दिल को सुकून मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।