सब्सक्राइब करें

अमृतसर: ओलंपिक हॉकी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, श्री दरबार साहिब में की अरदास, एसजीपीसी ने सौंपा एक करोड़ का चेक

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Aug 2021 10:10 AM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Indian Hockey players reached Amritsar of Punjab
हॉकी खिलाड़ियों को बीबी जागीर कौर ने किया सम्मानित। - फोटो : एएनआई

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद बुधवार की सुबह अमृतसर जिले के पांच खिलाड़ी लौट आए हैं। इनमें कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के चार खिलाड़ियों के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की गुरजीत कौर भी दिल्ली से विमान के जरिए अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। पुरुष खिलाड़ियों में जंडियाला गुरु के गामंव तिम्मोवाल के हरमनप्रीत सिंह, बाबा बाकाला तहसील के गांव बुताला के दिलप्रीत सिंह बल, जंडियाला गुरु के गांव खलैरा के गुरजंट सिंह और सीमांत गांव अटारी के शमशेर सिंह शामिल अमृतसर पहुंचे। इन सभी खिलाड़ियों के परिजन भी स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल व अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच कर इन खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रशासन ने इन खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के भीतर ही फ्लाइंग क्लब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। 

Trending Videos
Indian Hockey players reached Amritsar of Punjab
हॉकी टीम को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एयरपोर्ट पर डीसी खैरा ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी खिलाड़ी अमृतसर एयरपोर्ट पर कार्यक्रम के बाद भारी सुरक्षा के बीच श्री दरबार साहिब पहुंचे। जहां इन खिलाड़ियों ने अरदास की और वाहेगुरु से आशीर्वाद लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Hockey players reached Amritsar of Punjab
श्री दरबार साहिब पहुंचे हॉकी खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसजीपीसी ने सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर को सम्मानित किया। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। बुधवार को अमृतसर पहुंचने पर कमेटी ने एक करोड़ रुपये का चेक टीम को सौंपा।

Indian Hockey players reached Amritsar of Punjab
अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची हॉकी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम और टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों को पंजाब सरकार 12 अगस्त को सम्मानित करेगी। इस समारोह में पंजाब के खिलाड़ियों और भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया जाएगा।खिलाड़ियों को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सम्मानित करेंगे, जबकि इस समारोह में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर विशेष मेहमान होंगे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को रात के खाने की दावत दी जाएगी।

विज्ञापन
Indian Hockey players reached Amritsar of Punjab
हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर को एसजीपीसी ने किया सम्मानित। - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री द्वारा इनाम राशि में इजाफा कर दिया गया है। अब पंजाब की पृष्ठभूमि वाले स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक खेल में पदक जीता है, जिसमें कप्तान और उप-कप्तान समेत सबसे अधिक 11 खिलाड़ी पंजाब के हैं। कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के इन 11 पंजाबी खिलाड़ियों में मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), रुपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और कृष्ण पाठक को ढाई-ढाई करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed