सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is the duty of every responsible person to observe decorum in their choice of words: Surjit Singh.

शब्दों की मर्यादा रखना हर जिम्मेदार व्यक्ति का कर्तव्य : सुरजीत सिंह

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of every responsible person to observe decorum in their choice of words: Surjit Singh.
विज्ञापन

मनीमाजरा। भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के बयान पर शिरोमणि अकाली दल (एससी विंग) चंडीगढ़ के प्रधान सुरजीत सिंह उर्फ राजा प्रधान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियत का इतिहास मानवता, साहस और बलिदान का रहा है। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को टिप्पणी करते समय शब्दों की गंभीरता समझनी चाहिए।

सुरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब की धरती ने बहादुर योद्धा और आध्यात्मिक विचारधारा दी है। दसों गुरुओं की शिक्षाएं आज भी विश्वभर में सम्मान पाती हैं। श्री गुरु नानक देव जी ने मानव समानता और भाईचारे का संदेश दिया। श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी समाज में भाईचारा और विश्वास बढ़ाना है। सुरजीत सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे संवेदनशील विषयों पर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। राजनीतिक नेताओं को अपने बयानों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed