{"_id":"6a569b8aaec2052dd30d34bd","slug":"monsoon-to-remain-active-rain-likely-in-chandigarh-over-the-next-five-days-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1070387-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय: अगले पांच दिन बारिश का अलर्ट, उमस बढ़ने से असहनीय हो रही गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय: अगले पांच दिन बारिश का अलर्ट, उमस बढ़ने से असहनीय हो रही गर्मी
Wed, 15 Jul 2026 01:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:56 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में उमस भरी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में अगले पांच दिन बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों में, 14 जुलाई तक शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम था। इस दौरान शहर में 0.4 मिमी हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम आर्द्रता 77 फीसदी और न्यूनतम 56 फीसदी रही, जिससे दिनभर उमस महसूस की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 16 और 17 जुलाई को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 18 और 19 जुलाई को भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने क्षेत्र में मानसून की सक्रियता जारी रहने की पुष्टि की है।