फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol and Diesel Prices Skyrocket Transportation Costs Rise in Chandigarh, Fares

पेट्रोल-डीजल में लगी आग: चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्टेशन महंगा, किराया दस फीसदी तक बढ़ा; अब नई बुकिंग में नए दाम

Tue, 26 May 2026 11:41 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 26 May 2026 11:41 AM IST
सार

चंडीगढ़ उपभोक्ता वस्तुओं और औद्योगिक कच्चे माल के लिए बड़े स्तर पर दूसरे राज्यों पर निर्भर है। ऐसे में ईंधन महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट पर पड़ा है।

विज्ञापन
Petrol and Diesel Prices Skyrocket Transportation Costs Rise in Chandigarh, Fares
सीटीयू की बसें - फोटो : https://chdctu.gov.in/

विस्तार

महज 10 दिनों में पेट्रोल चार बार महंगा होकर 97.27 रुपये से बढ़कर 101.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.25 रुपये से बढ़कर 89.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल की कीमत में 2.54 और डीजल की कीमत में 2.53 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने अब ट्रांसपोर्ट और टैक्सी सेवाओं की रफ्तार भी महंगी कर दी है। शहर में कैब, ऑटो और माल ढुलाई का खर्च पांच से दस फीसदी तक बढ़ गया है। उद्योग जगत का कहना है कि बढ़ती ढुलाई लागत का असर जल्द ही बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर दिखाई देगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ उपभोक्ता वस्तुओं और औद्योगिक कच्चे माल के लिए बड़े स्तर पर दूसरे राज्यों पर निर्भर है। ऐसे में ईंधन महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट पर पड़ा है। ट्राइसिटी में संचालित छह से सात हजार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भी इससे प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया

चंडीगढ़ एप बेस्ड वर्कर यूनियन के प्रेसिडेंट साहिल कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने हमारा मार्जिन खत्म कर दिया है। कमाई लगातार घट रही है। इसके खिलाफ हम धरना देंगे। वहीं टैक्सी कंपनी के संचालक निर्मल कुमार शुक्ला ने कहा कि अब प्रति किलोमीटर करीब चार रुपये का अतिरिक्त बोझ आ रहा है इसलिए किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया है।

टैक्सी किराए में बढ़ोतरी (वन वे)

रूट                   पहले किराया        अब किराया
चंडीगढ़- दिल्ली         2,600             3,150
चंडीगढ़ - शिमला       2,700             3,200
चंडीगढ़ - मनाली       6,800              7,500
चंडीगढ़ - अमृतसर     3,500              4,500

ऐसे बढ़ते गए पेट्रोल-डीजल के दाम
15 मई

डीजल    2.80 महंगा
पेट्रोल     97.27
डीजल    85.25 प्रति लीटर

19 मई
पेट्रोल 83 पैसे, डीजल 84 पैसे बढ़ा
पेट्रोल 98.10, डीजल 86.09 प्रति लीटर

23 मई
पेट्रोल-डीजल दोनों 85-85 पैसे महंगे
पेट्रोल 98.97, डीजल 86.94 प्रति लीटर

25 मई
पेट्रोल 2.54 और डीजल 2.53 महंगा
पेट्रोल 101.51, डीजल 89.47 प्रति लीटर

अब तक हमने कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ाई थीं लेकिन अब वृद्धि करना मजबूरी हो गई है। नई बुकिंग में नए दाम ही लागू होंगे। -बजरंग शर्मा, गवर्निंग मेंबर, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस
बड़ी गाड़ियों और ट्रालों के संचालन की लागत काफी बढ़ चुकी है। इसका असर बाजार में आने वाले हर उत्पाद पर पड़ेगा। -केके अबरोल, चेयरमैन, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

फार्मा सेक्टर में पहले ही कच्चा माल महंगा है और अब ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी। -अरुण गोयल, उद्यमी
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की इंडस्ट्री बाहरी राज्यों से आने वाले रॉ मैटेरियल पर निर्भर है इसलिए उत्पादन लागत पर सीधा असर पड़ना तय है। -सीबी गोयल, उद्यमी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed