फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI-Sarangpur route to get relief from traffic jams; 80-crore flyover coming soon.

Chandigarh News: पीजीआई-सारंगपुर मार्ग को जाम से मिलेगी राहत, 80 करोड़ का फ्लाईओवर जल्द

Tue, 11 Aug 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
PGI-Sarangpur route to get relief from traffic jams; 80-crore flyover coming soon.
चंडीगढ़। पीजीआई स्कूल के पास लाइट पॉइंट से सारंगपुर तक रोज लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने इस मार्ग पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर) बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इंजीनियरिंग विभाग ने प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेज दिया है। फाइनेंस विभाग से मंजूरी के बाद फाइल चीफ सेक्रेटरी के पास जाएगी। मंजूरी मिलते ही डीएनआईटी तैयार कर टेंडर जारी किया जाएगा। काम अलॉट होने के बाद दो साल में फ्लाईओवर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर बनने से पीजीआई लाइट पॉइंट से खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू होते हुए सारंगपुर जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। इस मार्ग पर न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर), पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की ओर आने-जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। व्यस्त समय में यहां जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन


2020 में बनी थी योजना, अब मिली रफ्तार
फ्लाईओवर की योजना वर्ष 2020 में तैयार की गई थी लेकिन मेट्रो कॉरिडोर की अलाइनमेंट और अन्य तकनीकी कारणों से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। अब प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने इसे फिर गति दी है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर करीब 80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई एक्सटेंशन से बढ़ेगा दबाव
सारंगपुर में प्रस्तावित पीजीआई एक्सटेंशन के चलते आने वाले समय में इस मार्ग पर यातायात और बढ़ने की संभावना है। यहां ओपीडी शुरू होने के बाद मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके अलावा क्षेत्र में संस्थागत गतिविधियों के विस्तार से भी ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन पहले ही मार्ग की क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि खुड्डा जस्सू और खुड्डा लाहौरा ब्रिज से पहले से सारंगपुर तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का करीब 80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार है। इसे प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और काम अलॉट होने के बाद दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed