सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Festival begins in Chandigarh

Rose Festival 2026: शुरू हुआ रोज फेस्टिवल, प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन; 22 फरवरी तक चलेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

रोज फेस्टिवल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिनमें मिस्टर रोज किंग और रोज क्वीन कॉम्पिटिशन, रोज किंग और रोज क्वीन कॉम्पिटिशन फॉर सीनियर सिटीजन्स, ऑन द स्पॉट पेटिंग, फॉक डान्स, फोटोग्राफी जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

Rose Festival begins in Chandigarh
रोज फेस्टिवल की शुरुआत के माैके पर प्रशासक के साथ मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में आज रोज फेस्टिवल शुरू हो गया है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इसका उद्घाटन किया। उनके साथ मेयर साैरभ जोशी भी माैजूद रहे।
Trending Videos


54वां रोज फेस्टिवल 22 फरवरी तक चलेगा। यह आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलेगा। इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आकर्षण 850 से अधिक गुलाब की किस्में होगी। गार्डन के एंट्री गेट के फूलों की लड़ीयों से सजाया गया है और भीतर पर्यटकों के बैठने के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। रोज फेस्टिवल में 60 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे है, जिसमें प्रीमियम फूड सेगमेंट से लेकर स्थानीय स्टॉलस भी शामिल है।

रोज फेस्टिवल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिनमें मिस्टर रोज किंग और रोज क्वीन कॉम्पिटिशन, रोज किंग और रोज क्वीन कॉम्पिटिशन फॉर सीनियर सिटीजन्स, ऑन द स्पॉट पेटिंग, फॉक डान्स, फोटोग्राफी जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। नगर निगम ने पर्यटकों के मनोरंजन के लिए हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून का आयोजन भी किया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों का इंतजाम भी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed