फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahrukh Khan for Happy New Year: Some unsaid words

भैंस की मार कभी भूल नहीं सकता: शाहरुख खान

Sat, 01 Nov 2014 11:58 AM IST
विजय जैन/अमर उजाला, चंडीगढ़
विजय जैन/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Nov 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan for Happy New Year: Some unsaid words

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान दो नवंबर को 49 साल के हो जाएंगे, लेकिन अभी तक वे बचपन के दिनों को भूले नहीं हैं। अपनी हालिया फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की सफलता का जश्न मनाने चंडीगढ़ आए शाहरुख से जब उनके दिल्ली के राजेंद्र नगर के बारे में पूछा गया तो वे बोले, ‘मैं दिल्ली में जन्मा हूं।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर में पला बढ़ा हूं। यहां मुझे एक बार भैंस ने मारा था, मैं उस किस्से को कभी नहीं भूल सकता। मैं राजेंद्र नगर में बिताए समय को नहीं भूल सकता’।
विज्ञापन


एलांते मॉल में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की निर्देशक फराह खान, सोनू सूद और विवान शाह भी मौजूद थे। शाहरुख खान के लिए जन्मदिन का इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है कि ‘हैप्पी न्यू ईयर’ उनकी 16वीं ऐसी फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है। इस दौरान शाहरुख ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की आलोचना

Shahrukh Khan for Happy New Year: Some unsaid words

सवाल: फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के शुरुआती रिव्यू कुछ खास नहीं थे। आलोचना भी हुई तो आप क्या मानते हैं?
जवाब: आपकी बात सही है। सभी की अलग सोच होती है। चक दे को पहले दो दिन कोई देखने नहीं आया था। बाद में फिल्म सुपरहिट हुई। ‘दिल तो पागल है’ बनी तो यश जी ने खुद मुझसे बोले कि ये तो गई, लेकिन बाद में फिल्म हिट हुई। दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे भी ऐसे ही रही। मैं 25 साल से फिल्में कर रहा हूं। एक-दो दिन में फिल्म के बारे में नहीं पता चल पाता।

सवाल: हैप्पी न्यू ईयर के बाद अगली फिल्म कौन सी है?
जवाब: मेरी अगली फिल्म ‘फैन’ है। उसकी शूटिंग चल रही है।

सवाल: आपकी तकरीबन हर फिल्म में पंजाब की लोकेशन होती है, लेकिन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री काफी छोटी है। आपको नहीं लगता कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को उठाने में आप मदद कर सकते हैं।
जवाब: मैं दिल्लीवाला हूं। दिल काफी बड़ा है, लेकिन मेरे दिल से बड़ा दिल पंजाब का है। पंजाबवासियों का है। बड़े दिलवाले पैसे की बात करते अच्छे नहीं लगते। जब मैं यहां आया तो सुनने को मिला कि हैप्पी न्यू ईयर के नंबर यहां सबसे अधिक रहे।

साल में एक ही फिल्म करना चाहता हूं

Shahrukh Khan for Happy New Year: Some unsaid words

सवाल: आपके फैन आपको ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में देखना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह मुराद पूरी क्यों नहीं होती।
जवाब: मैं काम की क्वांटिटी में नहीं, क्वालिटी में विश्वास करता हूं। एक फिल्म के लिए 150 दिन की शूटिंग होती है। पोस्ट प्रोडक्शन का भी बहुत काम होता है। मैं चाहता हूं, जितना भी काम हो, वो बेहद क्वालिटी का हो। इसलिए साल में एक ही फिल्म करना चाहता हूं।

सवाल: आप बतौर हीरो सुपरस्टार रहे और बतौर निर्माता भी सुपरस्टार हैं। निर्देशन में कब हाथ आजमा रहे हैं।
जवाब: भारतीय सिनेमा काफी बड़ा है। मैं आशुतोष गोवारिकर या फराह खान जैसा निर्देशक नहीं बनना चाहता। मैं शाहरुख खान जैसा निर्देशक बनना चाहता हूं। हर किसी की अपनी अलग विधा होती है और मैं चाहता हूं कि जब भी निर्देशन में आऊं तो अभिनय की तरह इसमें भी एक अलग विधा बनाऊं।

सवाल: क्या ‘हैप्पी न्यू ईयर’ 300 करोड़ के पार पहुंचेगी।
जवाब: हैप्पी न्यू ईयर में आठ स्टार हैं। मैं चाहता हूं कि हर स्टार के हिस्से में 100 करोड़ आए। यानी यह फिल्म 800 करोड़ रुपये कमाए।

...जब भड़क गए बॉलीवुड के डॉन

Shahrukh Khan for Happy New Year: Some unsaid words

एलांते मॉल में इंट्रेक्शन के दौरान एक सवाल पर बॉलीवुड किंग शाहरुख भड़क गए। उनसे जब पूछा गया कि सोशल मीडिया पर आपसे जुड़ी विवादित पोस्ट चलती हैं और आप करोड़ों कमाते हैं, लेकिन उत्तराखंड जैसी आपदा में सहयोग के लिए आप आगे नहीं आते।

आपका क्या कहना है? तो इस पर गुस्साए शाहरुख बोले कि समाज सेवा या चैरिटी बताने या सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए नहीं होते।

हम जब भी किसी की मदद करते हैं, यही चाहते हैं कि इसका पता किसी को न चले। मैं मुसलमान जरूर हूं, लेकिन क्या आपने सुना कि मैं कभी पाकिस्तान गया।

अच्छी कहानी वाली पंजाबी फिल्म में काम करें

Shahrukh Khan for Happy New Year: Some unsaid words

मुफ्त में भी कर लूंगा पंजाबी फिल्म: सोनू सूद  
एलांते में शाहरुख खान के साथ आए सोनू सूद ने बताया कि वे जन्म से पंजाबी हैं, लेकिन अभी तक एक भी पंजाबी फिल्म न कर पाने का दुख है। वे चाहते हैं कि वे अच्छी कहानी वाली पंजाबी फिल्म में काम करें। जब उनसे पूछा गया कि आप एक फिल्म के जितने पैसे लेते हैं, उतने में पूरी पंजाबी फिल्म बन जाती है तो इस पर सोनू ने कहा कि अच्छी कहानी मिले तो वे पंजाबी फिल्म मुफ्त में भी करने को तैयार हैं। बस केवल मक्की की रोटी और सरसों का साग खाने को मिल जाए।

शाहरुख की दोस्ती पर गर्व है: फराह

‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शान्ति ओम’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी फराह और शाहरुख की जोड़ी की तीसरी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ भी हिट हो चुकी है। फराह कहती हैं कि उन्हें शाहरुख की दोस्ती पर गर्व है। वह किरदार के अंदर तक घुस कर अभिनय करता है। फराह ने कहा कि शाहरुख और मेरे लिए एक अभिनेता और निर्देशक के तौर पर यह बेहतरीन समय है।

हैकिंग और मैं, कभी नहीं: विवान
फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में हैकर बने नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह अपनी रियल लाइफ में हैकिंग से काफी दूर हैं। वे कहते हैं कि उन्हें हैकिंग के बारे में कुछ नहीं पता। कंप्यूटर में काफी चीजें सीखनी पड़ती हैं और कंप्यूटर से जुड़ी हर चीज सीखने में वक्त लगता है और ये बारीकियां मेरी समझ से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed