सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Elvis and Anjali go back Hindu organizations protest against both artists

'एल्विस और अंजली वापस जाओ': हिंदू संगठनों ने दोनों कलाकारों का किया विरोध, जानें वजह

अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा कार्यक्रम में आ रहे यू-ट्यूबर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। हिंदु संगठन का कहना है कि उक्त दोनों ही कलाकार अश्लीलता फैलाने व विवादों के लिए जाने जाते हैं।

Elvis and Anjali go back Hindu organizations protest against both artists
एल्विस और अंजली का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा कार्यक्रम में आ रहे यू-ट्यूबर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। हिंदु संगठन का कहना है कि उक्त दोनों ही कलाकार अश्लीलता फैलाने व विवादों के  लिए जाने जाते हैं, हम इनका कार्यक्रम अंबिकापुर में नहीं होने देंगे। संगठन ने इसे लेकर होटल पर्पल ऑर्किड और सरगांव रिसॉर्ट पहुंचकर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा का पोस्टर जला विरोध जताया।

Trending Videos


हिंदुवादी संगठन ने सरगुजा कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंप कार्यक्रम नहीं कराने की मांग कर रहे है। संगठन का कहना है कि हिंदू धर्म में गरबा का धार्मिक महत्व है और ऐसे अश्लीलता फैलाने वालों का अंबिकापुर में कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एल्विस यादव का कार्यक्रम 27 सितंबर को होटल पर्पल आर्किड में आयोजित किया गया है, जबकि अंजली अरोड़ा का कार्यक्रम 28 सितंबर को सरगवां पैलेस में आयोजित है। हिंदुवादी संगठनों ने एल्विस और अंजली दोनों कलाकारों के कार्यक्रम का विरोध किया है और पोस्टर जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed