सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Youth Dies After Being Struck by Speeding Car National Highway Blocked for 12 Hours in Ambikapur

अंबिकापुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, 12 घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम

Ambikapur bureau अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:16 PM IST
Youth Dies After Being Struck by Speeding Car National Highway Blocked for 12 Hours in Ambikapur
सरगुजा जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 (अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग) पर गुतुरमा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब 12 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, ग्राम लीचिरमा निवासी देव सिंह (22) मंगलवार देर रात अपनी पल्सर बाइक से खेत जाने के लिए घर से निकला था। घनश्याम राइस मिल के पास स्थित अपने खेत तक पहुंचने के लिए वह ग्रामीण मार्ग से होते हुए गुतुरमा के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचा। इसी दौरान सीतापुर की ओर से तेज रफ्तार में पत्थलगांव की दिशा में जा रही मारुति बलेनो कार (क्रमांक सीजी 10 एएच 2355) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार चालक सहित एक नाबालिग, दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना के बाद एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। बताया गया कि सीतापुर से पहुंचे पुलिसकर्मी शव को अस्पताल ले जाने के लिए एक छोटा मालवाहक वाहन लेकर आए, लेकिन उसमें डीजल भरवाने के लिए पैसे की मांग की गई। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने देर रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भारी वाहन जहां-तहां फंस गए, जबकि छोटे और यात्री वाहन गांवों के बाइपास मार्गों से होकर निकलने को मजबूर हुए। इससे लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने तथा डीजल के नाम पर पैसे मांगने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रात से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सुबह तक जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और एडिशनल एसपी अमोलक सिंह टोप्पो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और तत्काल राहत के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मार्ग को बहाल कर यातायात को सामान्य किया गया। वहीं, पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

द इमिग्रेशन गुरुस प्राइवेट लिमिटेड की दून प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता

01 Apr 2026

रोहतक: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

01 Apr 2026

लखनऊ: आईएमआरटी संस्थान के तीन दिवसीय फ्यूजन फेस्ट में कबड्डी प्रतियोगिता

01 Apr 2026

लखनऊ: परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में लगा रोजगार मेला

01 Apr 2026

लखनऊ: श्री राम मंदिर में रमणीक सभा की ओर से भगवान श्रीराम जी की 100वीं छठी उत्सव कार्यक्रम

01 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया परिसर

01 Apr 2026

Pilibhit: मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

01 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: नई कक्षा में पहले दिन तिलक लगाकर किया छात्राओं का स्वागत

01 Apr 2026

Pilibhit: स्कूलों में छात्रों ने पढ़ा अमर उजाला, देश-दुनिया की जानकारी से हुए रूबरू

01 Apr 2026

बहादुरगढ़: मांगें पूरी न होने पर फायर कर्मचारी करेंगे हड़ताल, 8-9 अप्रैल को राज्यव्यापी प्रदर्शन

मोगा के गांव घोलिया खुर्द में एनआरआई परिवार ने बनवाया गेट और बस स्टैंड

01 Apr 2026

फरीदाबाद: नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल

01 Apr 2026

फिरोजपुर शहर की मुख्य अनाज मंडी में लगे कूड़े के ढेर

Hamirpur: घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने पर नोहली पुल पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

फतेहपुर में टावर की ऑपरेटिंग मशीन में लगी आग; सर्वर ठप होने से हजारों उपभोक्ता बेहाल

01 Apr 2026

Sirmour: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 3920 करोड़ की विशेष सहायता देने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

01 Apr 2026

नारनौल: रामबास में 101 कलश के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

उरई में आधी रात को ओलावृष्टि से हाहाकार, गेहूं की बालियां मिट्टी में मिलीं, भारी आर्थिक संकट में अन्नदाता

01 Apr 2026

Bilaspur: गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के संगठनों का धरना, सुबह से जाम में फंसे लोग, पुलिस बल तैनात

01 Apr 2026

Solan: रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल बैरियर पर चक्का जाम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

01 Apr 2026

मोगा में एसओआई का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया रोष

01 Apr 2026

Sanjay Saraogi on Caste Census: जाति जनगणना के रिपोर्ट के आधार पर विकास के नए-नए काम होंगे-संजय सरावगी

01 Apr 2026

विधायक राजेश नागर ने तिगांव अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया, 'अटल किसान कैंटीन' का भी किया शुभारंभ

01 Apr 2026

Gaya: सरकार से पहले जागा बिहार का ये गांव, सरकारी कानून से पहले इस गांव में लागू हुई शराबबंदी | Bihar News

01 Apr 2026

नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालय आए बच्चों का अध्यापकों ने तिलक लगाकर किया स्वागत

01 Apr 2026

रोहतक: शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर उपायुक्त ने नव प्रवेश विद्यार्थियों को माला पहनाकर किया स्वागत

01 Apr 2026

अमृतसर में हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

01 Apr 2026

औरैया: 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कैथावा में तार टूटने से लगी आग

01 Apr 2026

लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट में मजदूर की मौत, दो सगे भाई गिरफ्तार

01 Apr 2026

VIDEO: 30 वर्ष पुराना पेड़ घर पर गिरा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

01 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed