{"_id":"6a0c590831bbe69d560d2d8c","slug":"suspicious-death-of-woman-in-transport-nagar-police-investigating-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4299286-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: ट्रांसपोर्ट नगर में महिला की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: ट्रांसपोर्ट नगर में महिला की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक महिला संदिग्ध हालात में मृत मिली। पति से शराब विवाद की बात सामने आई है। शव पर पैर में चोट के निशान मिले हैं।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिला में अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में मंगलवार सुबह एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान सुखमनिया (32) पति जमुना चिकवा, निवासी सीतापुर क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ पिछले करीब एक माह से ट्रांसपोर्ट नगर निवासी कविता मिंज के मकान में किराए से रह रही थी। उसका पति हमाली का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि सोमवार रात पति पत्नी के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों घर में सो गए। मंगलवार सुबह पति रोज की तरह काम पर चला गया। घर में मौजूद बच्चों ने मां को उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
मणिपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में महिला के पैर में चोट के निशान मिले हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई है।
पुलिस का कहना है कि महिला की मौत अत्यधिक शराब सेवन से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।