{"_id":"69495393c976b686dd06b2a3","slug":"bhatapara-mla-demanded-complete-list-of-officers-involved-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजा संलग्नीकरण का मुद्दा: भाटापारा विधायक ने संलग्न अधिकारियों की सूची मांगी, सीएम से पूछा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजा संलग्नीकरण का मुद्दा: भाटापारा विधायक ने संलग्न अधिकारियों की सूची मांगी, सीएम से पूछा सवाल
Mon, 22 Dec 2025 07:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में भाटापारा विधायक इंद्र साव ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में विभिन्न विभागों में संलग्नीकरण/प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की पूरी सूची मांगी। वहीं मूल विभाग में वापसी की समयसीमा मुख्यमंत्री से पूछी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में भाटापारा विधायक इंद्र साव ने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में चल रहे संलग्नीकरण (प्रतिनियुक्ति) का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि जिले में किन-किन विभागों के कौन-कौन से कर्मचारी एवं अधिकारी संलग्नीकरण/प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं और उन्हें कब से नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विधायक इंद्र साव ने यह भी जानना चाहा कि इन नियुक्तियों के पीछे क्या कारण रहे हैं और संबंधित कर्मचारी-अधिकारियों को उनके मूल विभाग में कब तक वापस भेजा जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा विभाग का जिक्र करते हुए पूछा कि संलंग्नीकरण निरस्त करने के आदेश जारी होने के बावजूद अब तक कई कर्मचारी-अधिकारी अपने मूल विभाग में वापस क्यों नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
विधायक ने सवाल के माध्यम से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि आदेश के बाद भी वापसी नहीं होने के पीछे प्रशासनिक लापरवाही है या किसी अन्य कारण से नियमों की अनदेखी की जा रही है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विधानसभा में प्रश्न उठाए जाने के बाद क्या जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच पत्राचार शुरू होता है और क्या संलंग्नीकरण पर पदस्थ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वास्तव में उनके मूल विभाग में वापस भेजने की प्रक्रिया तेज होती है या नहीं। इस मुद्दे पर सरकार के जवाब और आगे की कार्रवाई पर जिलेभर की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन