फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   State festival will be held on November 5 in the district headquarters responsibility given to officials in Bh

Bhatapara Balodabazar: जिला मुख्यालय में पांच नवंबर को होगा राज्योत्सव,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Sat, 26 Oct 2024 03:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा बलौदा बाजार Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Oct 2024 03:30 PM IST
सार

भाटापारा बलौदाबाजार में कलेक्टर ने राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपा जिसके अंतर्गत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
State festival will be held on November 5 in the district headquarters responsibility given to officials in Bh
पांच नवंबर को होगा राज्योत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी ने राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपा जिसके अंतर्गत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल में मंच व्यवस्था एवं आवश्यक टेंट एवं पंडाल की व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग,लाईटिंग एवं माईक व्यवस्था हेतु सीएसपीड़ीसीएल के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी, फूलमाला, गुलदस्ता  व्यवस्था हेतु सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य सुविधा हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, साफ-सफाई व्यवस्था हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पेय जल. हेतु पीएचई को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मंच पर स्वल्पाहार व्यवस्था हेतु  जिला खाद्य अधिकारी,आमंत्रण-पत्र छपाई  हेतु जिला पंचायत को सौंपी गई है। आमंत्रण-पत्र वितरण व्यवस्था हेतु एसडीएम बलौदाबाजार, मंच संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बांस-बल्ली की व्यवस्था हेतु वन मंडलाधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


राज्योत्सव समारोह स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें कृषि, पशु पालन, मत्स्यिकी  एवं उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास, रोजगार एवं  स्वरोजगार मार्गदर्शन एवं उद्योग, जिला पंचायत एन.आर.एल.एम. आदिवासी विकास विभाग सौंपी गई है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत  दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर  दीप्ती गौते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed