फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   bemetara

छत्तीसगढ: बेमेतरा कोर्ट में पेपरलेस कार्य की होगी शुरुआत, चयनित कोर्ट में होगी पूर्ण डिजिटल प्रक्रिया

Mon, 19 Jan 2026 11:10 AM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
bemetara
कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला कोर्ट जल्द ही पेपरलेस होने वाला है। इस बड़े बदलाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी बेमेतरा मोहम्मद जहांगीर तिगाला द्वारा सभी कर्मचारी व थाना के सीसीटीएनएस स्टॉफ को ई-समन, ई-चालान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में सभी कोर्ट में पेपरलेस कार्य होना है। इसके तहत बेमेतरा जिला कोर्ट के एचजेएस व एलजेएस से एक-एक कोर्ट का चयन हुआ है। इन दोनों कोर्ट में पूर्णतः पेपरलेस कार्य होगा। 

विज्ञापन


थानों से ई-चालान ही लिया जाएगा। यहीं कारण है कि अधिक से अधिक संख्या में ई-चालान प्रस्तुत करने, न्यायालयीन कर्मचारियों को ई-चालान प्राप्ति बाद की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त ई-समन, ई-तामिली व ई-साक्ष्य के संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में बेमेतरा जिला कोर्ट के न्यायाधीश अनिता कोशिमा रावटे, श्रुति साहू, सार्विका चतुर्वेदी, तुषार बारीक व बेमेतरा एएसपी हरीश यादव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed