{"_id":"6a1d9ab5f41b0615c20a829d","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4348136-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की तारबंदी बनी मौत की वजह: बेमेतरा में पिता-पुत्र ने पड़ोसी को पीटकर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की तारबंदी बनी मौत की वजह: बेमेतरा में पिता-पुत्र ने पड़ोसी को पीटकर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा के नवागढ़ थाना क्षेत्र में खेत की तारबंदी और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पिता-पुत्र ने डंडों से हमला कर पड़ोसी की जान ले ली।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खेत की तारबंदी और पुरानी रंजिश ने एक ग्रामीण की जान ले ली। बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुरकुटा में सोमवार सुबह खेत को कांटेदार तार से घेरने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने मिलकर पड़ोसी किसान पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मुरकुटा निवासी अमरकांत नवरंग (40) ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता विद्यासागर नवरंग (57) और पड़ोसी गेंदलाल नवरंग के बीच लंबे समय से खेत की सीमा, पानी निकासी और तारबंदी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे विद्यासागर नवरंग अपने घर के सामने गली में अकेले थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश से नाराज गेंदलाल नवरंग और उसका पुत्र शशीकांत उर्फ सुशील नवरंग वहां पहुंचे और डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने विद्यासागर के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर प्राणघातक वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खेत तक आने-जाने में हो रही थी परेशानी
पुलिस पूछताछ में आरोपी गेंदलाल नवरंग ने बताया कि दोनों परिवारों के खेत ग्राम मुरकुटा से साल्हेघोरी मार्ग पर एक-दूसरे से लगे हुए हैं। विद्यासागर नवरंग द्वारा खेत के चारों ओर कांटेदार तार लगाने से उसे अपने खेत तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। मामले में थाना नवागढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गेंदलाल नवरंग (67) और शशीकांत उर्फ सुशील नवरंग (42) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया।

Trending Videos