सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Husband used to beat her daily wife strangled him while he was sleeping in Bemetara

बेमेतरा : पति रोज करता था मारपीट, पत्नी ने सोते समय घोंटा गला, फिर लोहे के मुसर से किया वार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने आज शुक्रवार को सुलझा ली। जिस पत्नी ने रात में फोन कर ससुर को बताया था कि उनका बेटा छत पर अजीब हालत में पड़ा है।

Husband used to beat her daily wife strangled him while he was sleeping in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में महिला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने आज शुक्रवार को सुलझा ली। जिस पत्नी ने रात में फोन कर ससुर को बताया था कि उनका बेटा छत पर अजीब हालत में पड़ा है, वही अपने पति की कातिल निकली। पुलिस पूछताछ में महिला ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है।जानकारी के अनुसार करमतरा निवासी अमरिका दास कोठारी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बड़ा बेटा हरीचंद कोठारी रायपुर में काम करता था।

Trending Videos


शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे बहू कैलाशी बाई का फोन आया कि हरीचंद छत पर पड़ा है और उसकी हालत ठीक नहीं है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो हरीचंद मृत अवस्था में मिला। उसके गर्दन पर चोट के निशान थे तथा सिर के पीछे खून जमा हुआ था।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साजा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने मृतक की पत्नी कैलाशी बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गई और हत्या की पूरी कहानी उगल दी।आरोपिया ने बताया कि उसका पति हरीचंद आए दिन उससे निजी बातों को लेकर विवाद करता था और मारपीट भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रहे झगड़ों से वह परेशान हो चुकी थी। गुरुवार रात जब हरीचंद सो गया तो उसने पहले उसका गला दबाया। इसके बाद मौत सुनिश्चित करने के लिए लोहे के मुसर से सिर और गर्दन के पास दो से तीन वार कर दिए।हत्या के बाद उसने घटना को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की और परिजनों को फोन कर सूचना दी। हालांकि पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई। आरोपिया के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का मुसर और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस ने आरोपिया कैलाशी बाई कोठारी (26) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, एसआई बनवारी लाल सोनकर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक चंचल पाण्डेय समेत थाना साजा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed