{"_id":"6a26b4b05bd4e61be9059761","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4371738-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का फूटा गुस्सा: बेमेतरा में कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, एटीकेटी और छात्रवृत्ति को लेकर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का फूटा गुस्सा: बेमेतरा में कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, एटीकेटी और छात्रवृत्ति को लेकर हाईवे किया जाम
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने एटीकेटी परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं को लेकर कॉलेज गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने नेशनल हाईवे पर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया।
छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बेमेतरा में पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को एटीकेटी परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं के विरोध में कॉलेज गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम भी किया, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझाइश दी, जिसके बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का भी समर्थन मिला। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर एटीकेटी, असाइनमेंट, सेमेस्टर परीक्षाओं, छात्रवृत्ति फॉर्म तथा परीक्षा परिणामों से संबंधित समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। उनका कहना है कि विभिन्न शैक्षणिक प्रक्रियाओं के नाम पर विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति और कॉलेज प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा परिणामों में कथित त्रुटियों, गलत यूएफएम कार्रवाई, अनावश्यक एटीकेटी तथा लंबित मामलों के निराकरण की मांग की है।
विद्यार्थियों का कहना है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। उनका आरोप है कि परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ियों का सीधा असर उनके शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में विद्यार्थियों ने 22 मई को कुलसचिव को भी ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी।

Trending Videos