सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Congress members laid siege to the Collectorate and submitted a memorandum regarding their nine-point demands

बेमेतरा: कांग्रेसियों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार

किसानों की विभिन्न समस्याओं और 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज गुरुवार को किसान कांग्रेस के नेतृत्व में बेमेतरा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।

Congress members laid siege to the Collectorate and submitted a memorandum regarding their nine-point demands
इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल तैनात रहे
विज्ञापन

विस्तार

किसानों की विभिन्न समस्याओं और 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज गुरुवार को किसान कांग्रेस के नेतृत्व में बेमेतरा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया था। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। घेराव के दौरान किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन की शुरुआत के बावजूद किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने खेती की लागत को काफी बढ़ा दिया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो रही है। इसके अलावा सिंचाई व्यवस्था की बदहाली, कृषि कार्यों में आ रही परेशानियों और किसानों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रदर्शन के केंद्र में रहा।



मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहें किसान
कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश का अन्नदाता आज अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। राज्य सरकार किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के बजाय केवल घोषणाएं करने तक सीमित है। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी किसानों की हर लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद किसान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 9 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, अभिषेक मिश्रा, मंगत साहू समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल तैनात रहे

विज्ञापन

इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल तैनात रहे

 

इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल तैनात रहे

इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल तैनात रहे

 

इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल तैनात रहे

इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल तैनात रहे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed