सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   bemetara

Bemetara News: बेमेतरा में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 5 हाईवा और जेसीबी जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
bemetara
कल देर रात को पुलिस व खनिज विभाग की टीम ने गस्त किया
विज्ञापन

बेमेतरा जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मनोधरपुर, तहसील नांदघाट में संयुक्त जांच के दौरान 5 हाईवा और 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई है। वहीं, पूरे जिले में रेत घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं खनिज विभाग की टीमों को तैनात कर सघन जांच और नियमित पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। 



कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर संयुक्त टीम ने ग्राम मनोधरपुर में निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुरूम एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया। कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से 5 हाईवा वाहनों को जब्त कर मारो पुलिस चौकी की अभिरक्षा में रखा, जबकि उत्खनन में प्रयुक्त एक चेन माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया। खनिज विभाग ने संबंधित वाहनों और मशीन के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की नजर
प्रशासन का कहना है कि अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के रेत घाटों, खनिज क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और खनिज विभाग द्वारा नियमित पेट्रोलिंग, वाहनों की जांच और आकस्मिक निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोका जा सके।बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed