फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP will organize felicitation ceremony in Bhatapara on 14th July

CG: भाटापारा में BJP की तरफ से 14 जुलाई होगा अभिनंदन समारोह का आयोजन, प्रत्येक बूथ से 10-10 मतदाता होंगे शामिल

Sat, 13 Jul 2024 08:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 13 Jul 2024 08:43 PM IST
सार

भाटापारा विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन 14 जुलाई रविवार को गोदड़ी धाम रेलवे अंडरब्रिज के पास दोपहर 1.30  बजे किया जाएगा। मतदाता अभिनंदन समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, टंकराम वर्मा, श्यामबिहारी जायसवाल, सुनील सोनी शिवरतन शर्मा सम्मिलित होंगे। 
     

विज्ञापन
BJP will organize felicitation ceremony in Bhatapara on 14th July
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र में फिर से सरकार बनने से  भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं का सम्मान करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 14 जुलाई रविवार को भाटापारा विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनन्दन समारोह का आयोजन गोदड़ी धाम रेलवे अंडरब्रिज के पास दोपहर 1.30  बजे किया जाएगा।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी एवं उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां, संकल्प पत्र, विकसित भारत के विषय एवं प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे विकास कार्यो के पर विस्तृत रूप से बताया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, प्रबुद्धजनों सहित प्रत्येक बूथ से 10-10 मतदाताओं को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed