{"_id":"6a6a0dd931a31d74bb0574c1","slug":"car-swept-away-in-strong-current-latnala-accident-ends-tragically-bodies-of-missing-couple-found-after-4-days-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarangarh: तेज बहाव में बही कार, लातनाला हादसे का दुखद अंत, चार दिन बाद मिला लापता दंपति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sarangarh: तेज बहाव में बही कार, लातनाला हादसे का दुखद अंत, चार दिन बाद मिला लापता दंपति का शव
Wed, 29 Jul 2026 07:57 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:57 PM IST
सार
सारंगढ़ के लातनाला में तेज बहाव के बीच कार सहित लापता हुए दंपति की तलाश आज बुधवार को दुखद अंत के साथ समाप्त हुई। लगातार चार दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आपदा प्रबंधन दल (एसडीआरएफ) ने दोनों के शव नदी से बरामद कर लिए।
विज्ञापन
चार दिन बाद मिला लापता दंपति का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारंगढ़ के लातनाला में तेज बहाव के बीच कार सहित लापता हुए दंपति की तलाश आज बुधवार को दुखद अंत के साथ समाप्त हुई। लगातार चार दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आपदा प्रबंधन दल (एसडीआरएफ) ने दोनों के शव नदी से बरामद कर लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, हाल की भारी बारिश के कारण लातनाला उफान पर था। इसी दौरान कार सवार दंपति ने नाला पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज जलधारा के सामने वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार बहाव में समा गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू किया।
लगातार चार दिनों तक नदी और आसपास के क्षेत्रों में तलाश के बाद रेस्क्यू टीम को सफलता मिली और दोनों के शव बरामद कर लिए गए। इसके बाद पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
इस हादसे ने एक बार फिर बरसात के मौसम में लापरवाही के खतरनाक परिणामों की याद दिला दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों, रपटों और जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें। मौसम खराब होने पर थोड़ी सी जल्दबाजी भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और जोखिम उठाने से बचने की अपील की है।