फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Sports News: GPM to host 26th State Level School Sports Competition

CG: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखायेंगे दम-खम

Sat, 08 Aug 2026 07:23 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 07:23 AM IST
सार

CG Sports News: छत्तीसगढ़ का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 18 से 21 अगस्त तक यह स्पर्धा आयोजित की जायेगी। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 540 खिलाड़ी अपना दम-खम दिखायेंगे।
 

विज्ञापन
CG Sports News: GPM to host 26th State Level School Sports Competition
आयोजन को लेकर बैठक लेते कलेक्टर विजय दयाराम के - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

CG Sports News: छत्तीसगढ़ का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 18 से 21 अगस्त तक यह स्पर्धा आयोजित की जायेगी। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 540 खिलाड़ी अपना दम-खम दिखायेंगे।
विज्ञापन


चार खेलों की स्पर्धाओं से गूंजेगा जीपीएम
प्रतियोगिता के दौरान जिम्नास्टिक (बालक एवं बालिका), क्रिकेट (बालक), ताईक्वांडो (बालक एवं बालिका) और कबड्डी (बालिका) की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी पांचों संभागों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अधिकारी भाग लेंगे। इस आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, टीम भावना और खेल उत्कृष्टता को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी
जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर समय-सीमा में व्यवस्थाएं तय करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर व्यवस्था पर फोकस
बैठक में खेल स्थलों के चयन, खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन, परिवहन, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और उद्घाटन एवं समापन समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। 

फैक्ट फाइल
  • पांच संभागों के 540 खिलाड़ी लेंगे भाग
  • जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम
  • जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी
  • 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
  • 18 से 21 अगस्त तक होगी स्पर्धा 
  • 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed