{"_id":"6994355dfdff9e98fd0286c3","slug":"chhattisgarh-news-cm-vishnudeo-sai-met-ayodhya-dham-returned-devotees-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: अयोध्या धाम से लौटे श्रद्धालुओं से सीएम विष्णुदेव साय ने की मुलाकात, बोले- यही असली जनसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: अयोध्या धाम से लौटे श्रद्धालुओं से सीएम विष्णुदेव साय ने की मुलाकात, बोले- यही असली जनसेवा
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
सीएम विष्णुदेव साय ने अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना और उनके आध्यात्मिक एवं भक्तिमय अनुभवों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सम्मानपूर्वक यात्रा की समुचित व्यवस्था किए जाने से यह यात्रा उनके लिए अत्यंत सहज और अविस्मरणीय बन गई।
श्रद्धालुओं ने बताया कि अपने सुदूर गांवों से अयोध्या तक पहुँचना उनके लिए पहले कठिन था, लेकिन सरकार की पहल ने इसे संभव कर दिया। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री साय को ‘हमारे राम’ तैलचित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और प्रदेशवासियों को उनके दर्शन कराना शासन के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही जनसेवा की वास्तविक संतुष्टि है और सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही है।
Trending Videos