सीएम साय का परीक्षा दे रहे छात्रों को खुला पत्र: कहा - ऑल द बेस्ट बच्चों! एग्जामफोबिया को लेकर दिए ये टिप्स
CM SAI ON CG BOARD EXAM: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने वर्तमान समय में विभिन्न कक्षाओं में परीक्षा दे रहे प्रदेश के छात्रों को खुला पत्र लिखा है।
विस्तार
CM SAI ON CG BOARD EXAM: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने वर्तमान समय में विभिन्न कक्षाओं में परीक्षा दे रहे प्रदेश के छात्रों को खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
#WATCH Raipur, Chhattisgarh: Student's parent Rajan says, "The children have worked very hard. They have prepared by staying awake until 2-3 am. We tell the children to sleep, but still they do not sleep and have prepared a lot. The children have read many books and various… pic.twitter.com/uergrB4xIq
— ANI (@ANI) February 17, 2026
मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूं कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए — आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: The CBSE Class 10 and 12 Board Exams for 2026 commence today. Students started reaching the school.
— ANI (@ANI) February 17, 2026
A student, Yaksha, says, "Today is a maths exam, and we have prepared well... We study for at least 5-6 hours... We will definitely pass the exam...… pic.twitter.com/75qKklh639
उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह समझ लीजिए — डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। लेकिन इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव — सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं।
सीएम ने कहा कि आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
मेरे प्यारे बच्चों,
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 17, 2026
परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए-आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं।
परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा… pic.twitter.com/XcPiaVAzUB