{"_id":"6a28153a37c44fc4ce08cfdd","slug":"one-person-died-in-a-road-accident-in-the-district-angry-villagers-blocked-the-road-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4375748-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार
धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव लेने पहुंची तीन एम्बुलेंस को वापस भेज दिया। मामला बढ़ते देख अधिकारियों सहित तीन थाने की पुलिस फोर्स घटना स्थल पहुंची।
मिली जानकारी अनुसार जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरदा में सोमवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। ठोकर के चलते लीला राम उम्र 37 वर्ष जोकी पेशे से ठेकेदार था, उनकी मौके पर मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोश ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के शव को बीच सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन हो रहे सड़क हादसा और तेज रफ्तार पर लगाम लगाया जाए। इसके साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा की भी मांग की गई है। चक्काजाम घंटों तक रहा। वहीं मृतक में शव को उठाने पहुंचे तीन एंबुलेंस को वापस कर दिया गया, जिसके बाद निजी एंबुलेंस में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कुरुद थाना प्रभारी अवध राम साहू ने बताया मौके पर 112 की टीम पहुंची थी। इसके बाद पेट्रोलिंग भी पहुंची और शव को उठाकर अस्पताल लाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा उठाने नहीं दिया गया। ग्रामीणों की जिद थी की एंबुलेंस पहुंचेगी तभी शव को उठाने दिया जाएगा। एंबुलेंस आने के बाद भी शव उठाने नहीं दिया गया। निजी एम्बुलेंस के ड्राइवर के साथ हाथापाई की गई, जिसके बीच बचाव करने में थाना के एएसआई को भी चोट लगी है।