{"_id":"6a2ae601de9356ec8900fd72","slug":"accused-arrested-under-the-ndps-act-escapes-sp-suspends-four-police-personnel-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4385159-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari : एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी हुआ फरार, एसपी ने 4 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari : एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी हुआ फरार, एसपी ने 4 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी को किया निलंबित
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 11:00 PM IST
Link Copied
धमतरी पुलिस की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी पुलिस की लापहरवाही के चलते फरार हो गया।जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वही धमतरी एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 5 पुलिस अधिकारी कर्मचारी को सेवा से निलंबित कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिहावा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया था।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को 11 जून को चिकित्सीय परीक्षण (डॉक्टरी मुलाहिजा) हेतु थाना सिहावा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया जा रहा था।
इस दौरान सिहावा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू द्वारा आरोपियों को लेकर सीएचसी नगरी रवाना हुए थे। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान 1 आरोपी पलाश गजभिए उम्र 32 वर्ष, निवासी कचूरवाही, थाना आरोली, जिला नागपुर पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार हो गया।वही धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने मामले को संज्ञान से लेते हुए संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा आरोपी की सुरक्षा एवं निगरानी में घोर लापरवाही बरतना तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन नहीं करना पाया गया।जिसके बाद एसपी ने आज सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।वही फरार आरोपी की तलाश हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।