फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Special prayers were offered at Maa Vindhyavasini temple on New Year s Day in Dhamtari

Dhamtari: नव वर्ष पर मां विंध्यवासिनी के मंदिर में हुई विशेष पूजा, भक्तों का उमड़ा सैलाब, रात तक रही भीड़

Thu, 01 Jan 2026 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Jan 2026 09:28 PM IST
सार

श्रद्धालुओं ने माता से मनोकामना की है। देश, राज्य, शहर सहित सभी के घरों में सुख समृद्धि बनी रहे और किसी पर कोई दुविधा ना आए।

विज्ञापन
Special prayers were offered at Maa Vindhyavasini temple on New Year s Day in Dhamtari
मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी शहर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर धमतरी की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी (बिलाई) माता मंदिर में विशेष पूजा की गई है। वहीं जलाभिषेक के बाद भोग लगाया गया। मंदिर में जिला सहित प्रदेश के अन्य जगहों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भक्त अच्छी कामना को लेकर अपने साथ नारियल, फूल और माता का श्रृंगार अर्पण कर रहे हैं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बताया कि अन्य दिनों से ज्यादा नए वर्ष के उपलक्ष्य में भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है। हालांकि माता के दर्शन करने के लिए किसी प्रकार की दुविधा नहीं हुई। आसानी से माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने माता से मनोकामना की है। देश, राज्य, शहर सहित सभी के घरों में सुख समृद्धि बनी रहे और किसी पर कोई दुविधा ना आए। पंडित विजय शर्मा ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद विशेष पूजा अर्चना सुबह 5 बजे की गई है। सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि रात तक ऐसे ही भीड़ भक्तों की रहने वाली है। माता के दर्शन के लिए आसपास क्षेत्र ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी भक्तजन पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed