फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   durg hospital major negligence ants found in operation theatre patients suffer surgery halted for three days

CG: दुर्ग अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन थिएटर में चींटियां पहुंचने से मरीज परेशान; तीन दिन से सर्जरी ठप

Thu, 30 Jul 2026 09:24 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 09:24 PM IST
सार

दुर्ग जिला अस्पताल की एमसीएच यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में चींटियां पहुंचने से पिछले तीन दिनों से सर्जरी प्रभावित हैं। संक्रमण के खतरे के कारण ओटी बंद है। सीजेरियन डिलीवरी मेजर ओटी में कराई जा रही हैं, जबकि अन्य नियोजित सर्जरियां टालनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
durg hospital major negligence ants found in operation theatre patients suffer surgery halted for three days
चींटियों के कारण बंद हुआ एमसीएच ऑपरेशन थिएटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल की एक बड़ी लापरवाही मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। अस्पताल की मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां पहुंच जाने के कारण पिछले तीन दिनों से वहां सर्जरी बंद है। इसका सबसे अधिक असर सीजेरियन डिलीवरी और अन्य नियोजित (प्लान) ऑपरेशन पर पड़ा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर बंद कर दिया है। फिलहाल सभी सीजेरियन डिलीवरी मेजर ऑपरेशन थिएटर में कराई जा रही हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना होने वाली कई जरूरी सर्जरियां पिछले तीन दिनों से प्रभावित हैं। ऑपरेशन थिएटर में चींटियों के कारण कई ऑपरेशन टालने पड़े हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को नई तारीख दी जा रही है, जबकि केवल इमरजेंसी ऑपरेशन ही किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एमसीएच यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में अचानक बड़ी संख्या में चींटियां दिखाई देने लगीं। ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील स्थान पर चींटियों की मौजूदगी संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल ऑपरेशन थिएटर बंद करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: महानदी विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, दिल्ली में एक मंच पर आए छत्तीसगढ़ और ओडिशा

शुरुआत में सीजेरियन डिलीवरी को दूसरे ऑपरेशन थिएटर में स्थानांतरित किया गया था, जहां कुछ ऑपरेशन भी किए गए। बाद में संक्रमण की आशंका को देखते हुए सभी सीजेरियन डिलीवरी मेजर ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दी गईं। अब मेजर ऑपरेशन थिएटर की एक टेबल पर सीजेरियन डिलीवरी कराई जा रही है, जबकि दूसरी टेबल पर केवल इमरजेंसी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इसके चलते आर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी और अन्य नियोजित ऑपरेशन फिलहाल नहीं हो पा रहे हैं।

अस्पताल में सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब पांच सर्जरियां होती हैं, जो पिछले तीन दिनों से प्रभावित हैं। जिला अस्पताल में वर्तमान में तीन जनरल सर्जन, दो आर्थोपेडिक सर्जन और दो ईएनटी विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि ऑपरेशन थिएटर की सीमित क्षमता के कारण डॉक्टर समय पर सभी मरीजों का ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।

दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने बताया कि एमसीएच यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में चींटियां दिखाई देने के बाद मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे अस्थायी रूप से बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सीजेरियन डिलीवरी फिलहाल मेजर ऑपरेशन थिएटर में कराई जा रही हैं, जबकि अन्य जरूरी सर्जरियां सीमित संख्या में हो रही हैं। ऑपरेशन थिएटर में पेस्ट कंट्रोल के साथ निर्माण संबंधी कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो से तीन दिनों में ऑपरेशन थिएटर दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed