सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Nine accused arrested in suicide case of an Ayurvedic doctor they had made a video and made it viral in Durg

Durg: आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर किया था वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 May 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Nine accused arrested in suicide case of an Ayurvedic doctor they had made a video and made it viral  in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।सभी आरोपियों कांकेर जिले के रहने वाले है। आरोपियों ने डॉक्टर और युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया गया था जिसके बाद गांव में सामाजिक बैठक बुलाकर डॉक्टर को 5 लाख दंड लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Trending Videos


कांकेर ब्लाक के पुरी गांव में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने 18 मई में डॉक्टर ने अपने भजीते के घर जाकर फांसी लाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच की गई जहां कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था।  जिसमे वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले आरोपियों का नाम जिक्र किए थे। पुलिस की जांच करने पुलिस कांकेर पहुंची जहां से वीडियो बनाने और वायरल करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमे आशीष यादव,सचिन हिडको,रितेश नरेटी, डिगेश सिन्हा,अनिल सिन्हा,सतीश साहू, शत्रुहन सिन्हा, कान्हा मरकाम, नवीन निर्मलकर शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी डॉक्टर और युवती का अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने में शामिल हैं। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों  की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed