सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   young man was kidnapped and a ransom of Rs 5 lakh was demanded from his family in Durg

Durg: युवक का अपहरण कर परिजनों से मांगी पांच लाख की फिरौती, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 May 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में वैशाली नगर थाना पुलिस ने ड्रीम इलेवन क्रिकेट में काम करने के नाम पर युवक का अपहरण कर परिजनों से 5 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

young man was kidnapped and a ransom of Rs 5 lakh was demanded from his family in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में वैशाली नगर थाना पुलिस ने ड्रीम इलेवन क्रिकेट में काम करने के नाम पर युवक का अपहरण कर परिजनों से 5 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही 3 फरार अन्य आरोपी को तलाश में पुलिस जुटी हुई है। प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भतीजे रजत शाह का अज्ञात लोगो ने अपहरण कर फिरौती की मांग कर रहे है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर के आधार कर लोकेशन और तकनीकी सहायता से कॉल करने वाला युवक का लोकेशन बोकारो झारखंड मिला जिसके बाद एक टीम बनाकर रवाना किया गया जहां राहुल पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अपने महिला मित्र सिमरन कौर और अन्य साथियों के साथ मिलकर रेड्डी अन्ना क्रिकेट सट्टे में पैसा का हार जाने के बाद रजत शाह को बंधक बनाकर उसके घर वालो को पैसा मांगने के लिए रजत का अपहरण किए थे।

Trending Videos


राहुल पासवान ने ने पुलिस को बताया कि रजत शाह का अपहरण कर उसे पतरातु स्टेशन के पास होना बताया जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रजत शाह को अपहरणकर्ताओं की चुंगल से छुड़वाया गया। अपहरणकर्ताओं ने रजत को बंधक बनाकर फिरौती की रकम की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपिया सिमरन कौर और रजत शाह को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई थी जिसके बाद सिमरन ने रजत शाह से संपर्क की और ड्रीम इलेवन को ऑपरेटर का काम करने के लिए झारखंड रची बुलाया गया जहां आरोपी राहुल पासवान सिमरन कौर और अन्य साथियों द्वारा उसका अपहरण कर बोकारो लेकर चले गए। रजत ने ड्रीम इलेवन क्रिकेट सट्टा में काम नही है बल्कि क्रिकेट बैटिंग एप्प रेड्डी अन्ना सट्टा एप्प में काम करने का दबाव बनाया गया लेकिन रजत ने मना कर दिया इसी बीच आरोपियों ने 5 लाख का नुकसान हो गया। और रजत का अपहरण कर उसके परिजनों से 5 लाख की फिरौती की मांग की। पुलिस  राहुल पासवान और सिमरन कौर को बोकारो झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed