फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DURG NEWS: Guest teachers strike END following government assurances

DURG: सरकार के आश्वासन पर अतिथि शिक्षकों की हड़ताल खत्म, मांगें पूरी न होने पर सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

Fri, 24 Jul 2026 11:12 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क,दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क,दुर्ग-भिलाई Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 11:12 PM IST
सार

DURG NEWS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में अतिथि शिक्षकों ने सरकार से आश्वासन मिलने पर शुक्रवार को अपनी हड़ताल खत्म की।

विज्ञापन
DURG NEWS: Guest teachers strike END following government assurances
सरकार के आश्वासन पर अतिथि शिक्षकों की हड़ताल खत्म - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

DURG NEWS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में अतिथि शिक्षकों ने सरकार से आश्वासन मिलने पर शुक्रवार को अपनी हड़ताल खत्म की। हालांकि अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर पांच सितंबर 2026 तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो वे फिर से प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर 23 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे अतिथि शिक्षक संघ ने कहा कि वे आंदोलन नहीं करना चाहते थे पर साल 2016 से मिल रहा मानदेय आज की महंगाई के दौर में बेहद कम है। कई शिक्षक 25 किलोमीटर तक पैदल चलकर और नक्सल प्रभावित इलाकों में जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ाने आते हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों ने दावा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित शिक्षकों की तुलना में बेहद कम वेतन मिल रहा है। जहां नियमित शिक्षकों को करीब एक लाख रुपये, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों को 38 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं अतिथि शिक्षकों को महज 20 हजार रुपये मिल रहे हैं, जो नाकाफी है। शिक्षकों ने मातृत्व अवकाश, सामान्य छुट्टियों और पूरे 12 महीने के वेतन की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सालभर काम लेने के बावजूद उन्हें केवल साढ़े दस महीने का ही वेतन दिया जाता है। सरकार की ओर से वेतन वृद्धि, 13 सीएल, 12 महीने का मानदेय और भविष्य में नियमितीकरण को लेकर संकेत मिलने के बाद शिक्षकों ने फिलहाल आंदोलन खत्म कर दिया है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई और कथित बदसलूकी को लेकर शिक्षकों ने भारी नाराजगी है। पांच सितंबर तक मांगें नहीं पूरी हुई, तो फिर सड़क पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed