सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   farmers association submitted memorandum to sugar factory management In Kabirdham

CG: गन्ना किसानों के 40 करोड़ रुपये बकाया, किसान संघ ने कारखाना प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Jul 2025 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम के गन्ना किसानों का 40 करोड़ रुपये बकाया होने के कारण समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने शक्कर कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

farmers association submitted memorandum to sugar factory management In Kabirdham
किसान संघ ने शक्कर कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया में स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाने में पिछले साल गन्ना बेचने वाले किसानों का लगभग 40 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक बकाया है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने इस मुद्दे पर कारखाना के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा है।  

Trending Videos


संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नी लाल चंद्रवंशी और प्रदेश महामंत्री जयचंद वर्मा ने बताया कि बकाया राशि में 19 करोड़ रुपये मूल भुगतान, 14 करोड़ रुपये रिकवरी राशि और छह करोड़ रुपये बोनस शामिल हैं। गन्ना नीति के अनुसार, मूल भुगतान 14 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए। इसके अलावा, कारखाना में कार्यरत कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की संख्या से संबंधित जानकारी मांगी गई है। साथ ही, कारखाने में हुए कथित घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिला गन्ना उत्पादन में अग्रणी है, जहां लगभग 30 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। जिले में दो सहकारी शक्कर कारखानों के साथ 250 निजी गुड़ फैक्ट्रियां हैं, जो नवंबर से अप्रैल तक संचालित होती हैं।  ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष कुवरू राम साहू, जिला महामंत्री राजाराम वर्मा, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत साहू, कुंडा तहसील अध्यक्ष सुभाष चंद्राकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रेमी साहू, सचिव हरीश साहू, दर्शन साहू सहित कई किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed