फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Golden opportunity for talented children, application for PM National Child Award-2026 by July 31

CG: प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

Wed, 29 Jul 2026 08:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 Jul 2026 08:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली और प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Golden opportunity for talented children, application for PM National Child Award-2026 by July 31
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली और प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से पात्र बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हों। देश का यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नामांकन केवल स्वयं बच्चे ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावक, स्कूल, सामाजिक संस्थाएं और अन्य इच्छुक व्यक्ति भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा है कि प्रदेश के योग्य और प्रतिभाशाली बच्चे इस राष्ट्रीय सम्मान का लाभ उठाने के लिए समय-सीमा के भीतर आवेदन करें, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सके।


सभी आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए awards.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed