फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Middle-aged man killed after being struck by a goods train in GPM

GPM: मालगाड़ी की चपेट में आने से गई अधेड़ की जान, नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करते समय हादसा

Sat, 04 Jul 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 07:10 PM IST
सार

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।।। घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञापन
Middle-aged man killed after being struck by a goods train in GPM
अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत - फोटो : अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

विस्तार

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।।। घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर अज्ञात अधेड़ की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करने के लिए केवल निर्धारित फुटओवर ब्रिज या अधिकृत मार्ग का ही उपयोग करें। खड़ी ट्रेन या मालगाड़ी के नीचे से निकलना जानलेवा साबित हो सकता है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed