{"_id":"6a4921eaa193fe492f0b0fcc","slug":"sarafa-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4467413-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: एसपी मनोज कुमार खिलारी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के दिए सुझाव, नई कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: एसपी मनोज कुमार खिलारी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के दिए सुझाव, नई कार्यकारिणी का गठन
Sat, 04 Jul 2026 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:29 PM IST
सार
जीपीएम जिले में सराफा एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गौरेला स्थित टेंपल ट्री होटल में सर्वसम्मति गठन हुआ। जहां पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
जिले की सराफा एसोसिएशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की सराफा एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन गौरेला स्थित टेंपल ट्री होटल में सर्वसम्मति से किया गया। जिले भर से पहुंचे सराफा व्यापारी, हाट-बाजार व्यापारी और सराफा कारीगरों की मौजूदगी में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कार्यकारिणी में विवेक सोनी (गौरेला) को जिला अध्यक्ष, रवि सोनी (पेंड्रा) को उपाध्यक्ष, अनिल सोनी को जिला सचिव, संजय सोनी को कोषाध्यक्ष, मदन सोनी को जिला महामंत्री तथा सुरेश सोनी (सिवनी) को जिला संयोजक चुना गया। संरक्षक मंडल में प्रकाश सोनी, अमित सोनी, आनंद सोनी, उमेश सोनी एवं चंदन सोनी को शामिल किया गया। वहीं मरवाही इकाई में विष्णु सराफ को उपाध्यक्ष, विनोद सोनी को हाट-बाजार प्रमुख, गोविंद सोनी को जिला सह सचिव, जुगल प्रसाद सोनी को जिला सह-कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र सोनी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अजमीढ़ देव की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद कोटमी साप्ताहिक बाजार में लूट एवं हत्या की घटना में दिवंगत सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। व्यापारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सराफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा करने तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने भी व्यापारियों से संगठित होकर नियमों के अनुरूप व्यापार करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।
इस दौरान कोटमी लूट एवं हत्या की घटना की कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिले के पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर टेंपल ट्री होटल से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की भव्य रैली निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं नागरिकों ने स्वागत किया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विवेक सोनी ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।