{"_id":"68f8e426bdc748943b00a41d","slug":"govardhan-puja-in-cg-cm-sai-offered-khichdi-to-cow-after-worshipping-it-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा: सीएम साय ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर खिलाई खिचड़ी, बोले- यहां की मिट्टी में है गौसेवा की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा: सीएम साय ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर खिलाई खिचड़ी, बोले- यहां की मिट्टी में है गौसेवा की भावना
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Govardhan Puja in CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की।
सीएम साय ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर खिलाई खिचड़ी,
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
Govardhan Puja in CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की। गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।
Trending Videos
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "गोवर्धन पूजा की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ निर्माण को इस वर्ष 25 साल पूरे हुए हैं। इस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी यहां पधारेंगे और नवनिर्मित विधानसभा भवन का भी उनके करकमलों से… pic.twitter.com/ui964WVrOP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गौशाला में सेवा कर रहे गौसेवकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने गौसेवा के लिए उनकी सराहना करते हुए सभी से गौवंश की रक्षा एवं संरक्षण के कार्यों में आगे आने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौसेवकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौशाला में गौवंश की देखरेख की सभी व्यवस्था मौजूद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे जीवन में प्रकृति, अन्न और पशुधन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। गाय भारतीय संस्कृति की आधारशिला है, जो न केवल हमारे ग्रामीण जीवन से जुड़ी है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था और आस्था दोनों का केंद्र भी है। छत्तीसगढ़ की मिट्टी में गोसेवा और प्रकृति पूजन की भावना गहराई से रची-बसी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय, अन्न और धरती का सम्मान करना उस मातृशक्ति को प्रणाम करना है, जिससे हमारा जीवन जुड़ा है। जब हम इन्हें नमन करते हैं, तब हम अपनी संस्कृति की जड़ों, अपनी आत्मा की गहराइयों और समृद्धि के स्रोतों को स्पर्श करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय गौमाता के रूप में पूजनीय है और इसी भावना के साथ राज्य सरकार गोसेवा को ग्रामीण विकास की धुरी बनाने के लिए कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ निर्माण को इस वर्ष 25 साल पूरे हुए हैं। इस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी रायपुर आएंगे। नवनिर्मित विधानसभा भवन का भी उनके करकमलों से लोकार्पण होगा। ट्राइबल म्यूजियम का भी लोकार्पण होगा।