{"_id":"690d747f87fd0a6c7707508a","slug":"a-young-man-fell-into-a-dam-while-talking-on-his-mobile-and-died-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणपुर: मोबाइल पर बात करते समय बिजली डेम में गिरा युवक, हुई मौत; दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणपुर: मोबाइल पर बात करते समय बिजली डेम में गिरा युवक, हुई मौत; दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:09 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारायणपुर जिले के थाना भरंडा क्षेत्र अंतर्गत बिंजली डेम में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुमुद सोनानी 40 वर्ष निवासी डीएनके कॉलोनी कोंडागांव अपने कुछ साथियों के साथ घूमने बिंजली डेम गया हुआ था, नहाने के बाद सभी दोस्त एक साथ खाना खा रहे थे, इसी दौरान कुमुद को फोन आने पर बात करते हुए जैसे ही आगे गया कि अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गया। कुमुद को गिरता देख अन्य साथी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तब तक कुमुद गहरे पानी मे चला गया।
साथियों द्वारा उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुमुद का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक कुमुद सोनानी नारायणपुर कोर्ट में जज के वाहन चालक के रूप में काम करता था।
Trending Videos