सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Gross negligence at the community health center last night doctors and nurses were absent leaving patients in

जगदलपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात बड़ी लापरवाही, डॉक्टर-नर्स रहे नदारद, तड़पती रही मरीज

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Nov 2025 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहाँ सामान्य स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत से यहां भर्ती हुई महिला को सही उपचार नही मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

Gross negligence at the community health center last night doctors and nurses were absent leaving patients in
डॉक्टर-नर्स रहे नदारद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहाँ सामान्य स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत से यहां भर्ती हुई महिला को सही उपचार नही मिलने के कारण उसकी मौत हो गई, वही परिजनों ने इस घटना के बाद पुरजोर विरोध करते हुए डॉक्टर व नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर रात में ही मरीज को देख लेते तो शायद उसकी जान बच जाती, लेकिन चिकित्सक व नर्स सोते रहे और मरीज दर्द में तड़पती रही और जब दर्द सहन नही कर पाई तो उसकी मौत हो गई। 

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए नारायण भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी माँ ग्राम खोटलापाल निवासी 60 वर्षीय रामशिला का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में भर्ती किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसे वार्ड में भर्ती किया गया, मरीज का टेस्ट भी किया गया, लेकिन रात में जब महिला की तबियत ज्यादा खराब हुई तो परिजन डॉक्टर व नर्स को बुलाने के लिए गए, लेकिन कोई भी नही मिला, रूम खाली था, कोई भी नही था, बार बार आवाज देने के बाद भी कोई नही आया, वही रमशीला का स्वास्थ्य खराब होते जा रहा था, दर्द के चलते उसकी तड़प बढ़ती ही जा रही थी, ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी मौजूद नही था, इलाज के अभाव में महिला तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई, परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्स पूरी रात नदारद रहे, जबकि मरीज दर्द से कराहती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोई नही था जवाबदार
मैं बार-बार दरवाजा खटखटाता रहा, मां दर्द से तड़पती रही, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया, सुबह 4 बजे मेरी मां ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, सुबह 6 बजे परिजनों ने फोन कर जानकारी दी, तब डॉक्टर और नर्स पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, और महिला की मौत ही चुकी थी, 


कराया गया था टेस्ट 
डॉ. सतीश ने बताया कि मरीज को शनिवार को भर्ती किया गया था और रविवार को उसकी मलेरिया सहित अन्य जांचें की जानी थीं, लेकिन उससे पहले ही बुजुर्ग की मौत हो चूकी थी, 

महिला को पेट दर्द की शिकायत से भर्ती किया गया था, जहाँ रात 2 बजे तक डॉक्टर व स्टाफ नर्स मौजूद थे, लेकिन जब महिला की मौत हो गई तो परिजनों को भी जानकारी नही लगी, मामले की जांच की जाएगी। डॉक्टर संजय बसाक, सीएमएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed