सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Soldiers will be deployed on the border of Narayanpur officials opened a new camp villagers will get better tr

जगदलपुर: नारायणपुर की सीमा पर तैनात होंगे जवान, अधिकारियों ने खोला नया कैम्प, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर इलाज

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

नारायणपुर अबूझमाड़ और बीजापुर के सीमा पर इंद्रावती नदी के किनारे स्थित लंका में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।

Soldiers will be deployed on the border of Narayanpur officials opened a new camp villagers will get better tr
खोला नया कैम्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एक ओर जहां नक्सली अपने संगठन को छोड़कर पुलिस के मुख्यधारा में जुड़ रहे है, वही दूसरी ओर पुलिस आला अधिकारियों के द्वारा घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में नए नए कैम्प खोलकर ग्रामीणों को अपने साथ जोड़ने के साथ ही उन्हें बेहतर जिंदगी जीने के गुर भी सीखा रहे है, इसी तारतम्य में आला अधिकारियों के द्वारा नारायणपुर सीमा के इंद्रावती नदी के किनारे स्थित लंका में एक नया कैम्प खोला गया है।

Trending Videos


बता दें कि नारायणपुर अबूझमाड़ और बीजापुर के सीमा पर इंद्रावती नदी के किनारे स्थित लंका में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है, नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी 44 वीं बटालियन ने लंका में जन सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए नया कैम्प खोला गया है, लंका में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास क्षेत्र अंगमेटा  कुमरमेटा, कवंडे, पुसलंका, बुरी,  जपमरका और लंका में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed