सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two MBBS students killed in road accident truck driver arrested students gather at hospital in Jagdalpur

जगदलपुर: सड़क हादसे में दो एमबीबीएस स्टूडेंट की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार, हॉस्पिटल में छात्रों का जमावड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Nov 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में वर्ष 2021 बैच में पढ़ने वाले 2 एमबीबीएस छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया।

Two MBBS students killed in road accident truck driver arrested students gather at hospital in Jagdalpur
हादसे के बाद बाइक के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में वर्ष 2021 बैच में पढ़ने वाले 2 एमबीबीएस छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया, इस हादसे में युवक की जहाँ मौके पर ही मौत हो गई, वही छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी लगते ही सीनियर डॉक्टरों से लेकर सहपाठियों का अस्पताल आना शुरू हो गया।

Trending Videos


बता दे कि एमबीबीएस वर्ष 2021 के छात्र अंकित दानी निवासी भिलाई सेक्टर 7 व आली श्रीवास्तव रायपुर निवासी शनिवार की दोपहर को जगदलपुर से डिमरापाल की ओर बाइक में आ रहे थे कि अचानक हाइवे इन ढाबा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, घटना इतनी जबदस्त थी कि छात्र अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आली दूर जा गिरी, वही ट्रक चालक ने बाइक को अपने साथ घसीटते हुए 100 मीटर आगे ले जाकर रोक दिया, आसपास के लोगो ने दोनों को मेकाज पहुँचाया, वही घटना की जानकारी लगते ही अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू भी मौके पर आ पहुँचे, जहाँ काफी देर तक चले इलाज के बाद दोनों की मौत हो गई, वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस व एमबीबीएस छात्रों का अस्पताल आना शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed