सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Youth Body Found Along Canal Bank in Janjgir-Champa

जांजगीर चांपा में संदिग्ध मौत: नहर किनारे मिला युवक का शव, दो दिन पहले निकला था बिलासपुर के लिए

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

जांजगीर चांपा जिले में नहर किनारे एक युवक का मृत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हो गई है।  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Youth Body Found Along Canal Bank in Janjgir-Champa
जांच पड़ताल करते हुए पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोटमीसोनार के क्रोकोडायल पार्क के पीछे नहर के किनारे एक युवक का मृत अवस्था में शव पड़ा मिला है। जिसकी पहचान लक्ष्मी नारायण ओगरे 35 वर्ष निवासी ठडगा बहरा के रूप में हुई है। आशंका है कि पड़ रही तेज धूप के कारण मौत हुई होगी। वहीं मृतक के पास से महुआ शराब थैले में मिला है।



कोटमीसोनार पुलिस टीम सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार, ग्रामीणों ने सूचना दी कि किसी व्यक्ति का मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की। जहां बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ठडगा बहरा निवासी के रूप में पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक लक्ष्मी नारायण ओगरे की मां मौके पर पहुंची और पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले बिलासपुर जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। मृतक के दो बच्चे हैं। रोजी मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। आशंका है कि तेज धूप के कारण उसकी मौत हो गई हो। युवक के थैले से महुआ शराब भी मिली है। अधिक शराब पीने से मौत तो नहीं हुई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत किस कारण हुई है, वजह सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed