{"_id":"6a1178063fad78466d078554","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4313668-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: करही गोलीकांड में तीन गिरफ्तार, सात राज्यों में दबिश-200 CCTV खंगाले; मास्टरमाइंड अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: करही गोलीकांड में तीन गिरफ्तार, सात राज्यों में दबिश-200 CCTV खंगाले; मास्टरमाइंड अब भी फरार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 04:30 PM IST
जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है, लेकिन इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। मृतक आयुष कश्यप के पिता सम्मेलाल कश्यप लगातार पुलिस से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि लंबे समय से चल रही रंजिश और सुपारी कनेक्शन के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच अब भी जारी है और कई अहम खुलासे होने बाकी बताए जा रहे हैं।
23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात ग्राम करही में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में “ऑपरेशन हंट” चलाया गया।
करीब एक महीने तक चली जांच में पुलिस टीमों ने 7 राज्यों में दबिश दी, 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर इनपुट के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उधारी विवाद, बढ़ता प्रभाव और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, मैगजीन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि वर्ष 2023 में मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप की हत्या के लिए भी 7 लाख रुपये में सुपारी दिए जाने का आरोप है। हालांकि परिवार का कहना है कि अब भी इस पूरे मामले का असली मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित परिवार लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।
पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन जो असली साजिशकर्ता हैं वो अभी भी बाहर घूम रहे हैं। हमें पूरा न्याय तब मिलेगा जब पूरे षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।”- सम्मेलाल कश्यप (मृतक के पिता)
इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य सहयोगियों तथा मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
करही गोलीकांड मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।- रामगोपाल गर्ग, IG बिलासपुर रेंज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।