{"_id":"6a0c04e79c65e3515c0bcf7a","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4298733-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: बैंक मैनेजर की कार से टकराई बाइक, कोटगढ़ के चार युवकों में एक की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: बैंक मैनेजर की कार से टकराई बाइक, कोटगढ़ के चार युवकों में एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 02:30 PM IST
जिले के अकलतरा - खटोला मार्ग पर एक कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।
यह दुखद घटना अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कार को एक महिला चला रही थी। वह ग्रामीण बैंक की बैंक मैनेजर है और बिलासपुर से बलौदा काम पर जा रही थी। दूसरी ओर, बाइक पर चार युवक सवार होकर अपने गांव कोटगढ़ से अकलतरा की ओर आ रहे थे। अकलतरा - खटोला मुख्यमार्ग पर दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बाइक चला रहे युवक की पहचान बुधराम धीवर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पीछे डेमन धीवर (24 वर्ष), भोलू (30 वर्ष) और भूपेंद्र धीवर (25 वर्ष) बैठे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अस्पताल अकलतरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद भूपेंद्र धीवर को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायल युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने की कार्रवाई
अकलतरा पुलिस ने मृतक भूपेंद्र धीवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। साथ ही कार चला रही महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।