{"_id":"6a09b3f6ea380c7bba0b491d","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4292194-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: कोटमी सोनार में 20 लाख की चोरी, जेवर-नगदी लेकर फरार हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: कोटमी सोनार में 20 लाख की चोरी, जेवर-नगदी लेकर फरार हुए चोर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 06:34 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमी सोनार में देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने एक सूने कमरे को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान समेत लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोटमी सोनार निवासी स्वर्गीय रमेश उर्फ बाबा सोनी के घर में देर रात चोर घुस गए। घर में मौजूद दो बुजुर्ग महिलाएं दूसरे कमरे में सो रही थीं, जिसका फायदा उठाकर चोर घर के भीतर पहुंचे और अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
सुबह जब परिवार की महिला सदस्य आंगन की ओर पहुंचीं, तब घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी खुली देख चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।