{"_id":"6a096a5c38cb06258f07add8","slug":"video-abdakaranagara-ma-nahata-samaya-sharatha-nahara-ma-dabna-sa-kashara-ka-mata-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में नहाते समय शारदा नहर में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में नहाते समय शारदा नहर में डूबने से किशोर की मौत
अंबेडकरनगर में शनिवार शाम करीब 4:00 बजे शारदा नहर में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर डिघौटा मरहरा गांव की है। गांव निवासी रामनयन निषाद ने बताया कि मेरा पोता बिहारी लाल (14) 8वीं का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। इसी बीच गहराई में जाने से डूब गया। सूचना पर नहर में तलाश किया गया।
देर रात करीब 11:00 बजे माधवपुर माइनर से 100 मी उत्तर रफीगंज की तरफ बल्दीपुर के पास उतराता मिला। आनन-फानन उसे सीएचसी, सेमरा भियांव ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता बरखू राम ने बताया कि वह पीओपी का काम करके दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था। बड़ा बेटा आनंद कक्षा 12 का छात्र है। छोटा बेटा बिहारी लाल (14) कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहा था। घर से अपने चार दोस्तों के साथ दोपहर 2:00 बजे के आसपास शारदा सहायक बड़ी नहर में नहाने गया था। फिर यह घटना हो गई।
पुत्र की मौत से मां किस्सा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मैंने मना किया था, मान जाता तो उसकी जान बच जाती। कटका थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई आरोप प्रत्यारोप अभी नहीं लगाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।